Posts

Showing posts with the label आसनसोल

समाजसेवी ने रक्तदान कर एक बीमार युवक की जान बचाई

Image
रामकृष्ण चटर्जी,आसनसोल -:       आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत भोलू यादव को खून की जरूरत है। भोलू का परिवार रक्त एकत्र न कर पाने के कारण लगभग व्याकुल है। मामले की जानकारी क्षेत्र की प्रमुख समाजसेविका एवं रक्तदाता संगीता नोनिया को हुई। वह तुरंत भोलू के परिवार के पक्ष में आए और भोलू की अनमोल जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। इस बार उन्होंने 26 बार रक्तदान किया।        संयोग से, स्वयंसेवी संगठन 'अखिल भारतीय युवा शक्ति' की नेता संगीता देवी और उनके साथी पहले से ही विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से स्थानीय लोगों के मन में एक विशेष स्थान बना चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार अध्ययन सामग्री दी, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संगीता नोनिया, सीमा भगत, सुलेखा, विकेश महतो, अंजना सिंह, आकाश बर्मन, जीतू प्रसाद, प्रकाश राम, जयआकाश बर्मन, जैसे समर्पित लोग हमेशा मौजूद रहते हैं।       भगवान से प्रार्थना करते हुए कि भगवान उन्हें आम लोगों की ज़्या...

आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम की अध्यक्षता में आसनसोल मंडल के डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक

Image
आसनसोल:- आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के चाणक्य सभा कक्ष में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम की अध्यक्षता में आसनसोल मंडल के डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई,इस बैठक की शुरुआत आसनसोल मंडल के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक और डीआरयुसीसी के सचिव मार्शल ए सिलवा द्वारा डी आर यु सी सी के सभी सदस्यों का स्वागत करने से हुई। उन्होंने सदस्यों के सामने मंडल की उपलब्धियां को लेकर जानकारी दी इनमें पैसेंजर सुविधाओं में वृद्धि विभिन्न स्टेशनों पर रौशनी के बेहतर इंतजाम नए फुट ओवर ब्रिज को शुरू करना  प्लेटफॉर्म की हालत में सुधार तथा मौजूदा वित्त वर्ष में ट्रैक नवीनीकरण के जो काम किए गए हैं उनके बारे में जानकारी दी गई वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार प्रेम ने बताया की डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा रेलवे के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के रेलवे के प्रयासों में रेलवे का काफी सहयोग करता है उन्होंने इस संस्था के सदस्यों को उनके कीमती सुझावों के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि डिविजनल रेलवे य...

आसनसोल राउंड टेबल ACRT-322 ने आयोजित किया आरटीआई किचन

Image
सत्यनारायण सिंह: आसनसोल:- आसनसोल राउंड टेबल ACRT-322 ने हाल ही में आरटीआई किचन का सफल आयोजन किया। यह राउंड टेबल इंडिया की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक पौष्टिक भोजन पहुँचाना है। इस सेवा अभियान के तहत संस्था ने आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास लगातार 10 दिनों तक प्रतिदिन 150 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार कुल 1500 लोगों को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया। यह प्रयास सामुदायिक सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर पुनीत लाल एवं डॉ. सुमित संघई ने संयुक्त रूप से बताया कि राउंड टेबल इंडिया हमेशा से समाज सेवा और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आरटीआई किचन के माध्यम से हमें यह अवसर मिला कि हम 1500 लोगों तक भोजन पहुँचा सकें। यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों है कि हम समाज के लिए कुछ सार्थक कर पाए। आसनसोल राउंड टेबल ACRT-322 का यह प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है और जरूरतमंदों तक दयालुता का संदेश पहुँचाता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुनीत लाल, सामुदायिक सेव...

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर बना धेमोमेन दुर्गापूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

Image
सत्यनारायण सिंह: आसनसोल:- आसनसोल के धेमोमेन कोलियरी स्थित दुर्गापूजा पंडाल जो हर साल की तरह इस साल भी दर्शकों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस वर्ष दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बना धेमोमेन कोलियरी पूजा कमेटी के बहुचर्चित दुर्गापूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन बुधवार देर शाम ईसीएल के वित्त निदेशक मंजूर आलम, तकनिकी निदेशक नीलाद्रि राय, कार्मिक निदेशक मिस्टर गुंजन, डायरेक्टर पी एंड पी श्री नायर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.इस अवसर पर उनके साथ सोदपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय, अभिकर्ता एक केरो, वार्ड संख्या 58 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद संजय नोनिया के अलावा अनिल सिंह, बिनोद साव, बिनोद सिंह, भीम नोनिया, उमेश तांती, दिनेश नोनिया, अमरनाथ शर्मा, रणधीर मोची, मनोज नोनिया, प्रहलाद राम, शिव शंकर साव, भगवान शर्मा सहित कई अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे। पहले कमेटी के सदस्यों के द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। वही पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। गौरतलब है कि इस बार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर ...

जावेद बारी हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी,शूटर समेत चार लोग गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी हुई सात,अदालत में पेशी

Image
सत्यनारायण सिंह, आसनसोल:- आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र के रहमान पाड़ा इलाके में विगत 29 अगस्त की रात हुई जावेद बारी की हत्या के मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड मे शामिल मुख्य शूटर सहित गिरोह के चार सदस्यों को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए शूटरों के नाम हैं मोहम्मद फैजल शाह,मोहम्मद आदिल आलम,मोहम्मद सुल्तान,मोहम्मद एतशाम है। इनमें जावेद बारिक हत्याकांड का मुख्य शूटर मोहम्मद आदिल आलम को बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार चार आरोपियों को आज आसनसोल जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां नियामतपुर फाड़ी  पुलिस ने उन्हें पुछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी है ताकि इस घटना शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके। बीते 29 अगस्त की रात कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी के रहमान पाड़ा निवासी जावेद बारी को दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। उस फुटेज और मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर कुल्टी थाने की निय...

महादेव सेवा फाउंडेशन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्तम कार्य के लिए रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा सम्मानित किया गया

Image
संवाददाता: :-आसनसोल:- रक्तदाताओं की अग्रणी संस्था महादेव सेवा फाउंडेशन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्तम कार्य के लिए रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा रविवार को धनबाद के संबोधि रिसॉर्ट मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महादेव सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवम भगत, अमन प्रसाद, सुरज पांडे, शंभू भगत शामिल हुए।इस विषय में शिवम भगत ने बताया कि महादेव सेवा फाउंडेशन विगत चार वर्ष से विभिन्न तरह से सेवा कर रही है जिसमें रक्तदान, रोटी बैंक, वस्त्र वितरण, बच्चों मे शिक्षा का किट जैसे कार्यक्रम वर्ष भर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में हमारे देश के पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात सहित बीस राज्यों से रक्तवीर उपस्थित हुए। इसके अलावे हमारे पड़ोसी देश नेपाल एवं भूटान से भी रक्तवीर शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हमें अपने हाथों से सम्मान दिया।

श्रेयांश एकादशी ने डीपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

Image
आसनसोल:-  58 नंबर वार्ड स्थित राहुल इंटरप्राइजेज के द्वारा आयोजित डीपीएल प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में श्रेयांश एकादश ने ब्लू बर्ड एकादश को6 विकेट से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह लीग नोनिया रियल टेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्पॉन्सरशिप किया गया था। इस लीग के फाइनल मैच में टॉस जीतकर ब्लू बर्ड टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वर्ल्ड ने 8 विकेट खोकर 93 रन बनाया। 94 रन का लक्ष्य श्रेयांश एकादशी को मिला। श्रेयांश  ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवर में चार विकेट खोकर 94 रन बना ली। इस प्रकार ब्लू बर्ड एकादश 6 विकेट से पराजित हुआ। मैन ऑफ द मैच राणा दास को दिया गया। जिन्होंने 22 गेंद पर 44 रन बनाए।  पुरस्कार वितरण के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोदपुर एरिया के मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय कोलयरी अभिकर्ता आर एन तिवारी, नोनिया रियल टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर राहुल नोनिया, इस लीग के संस्थापक और वार्ड के पार्षद संजय नोनिया, पीट के प्रबंधक रामु प्रसाद, इंकलाईन के प्रबंधक गौरव शर्म...

पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने किया सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन

Image
कौशिक मुखर्जी: आसनसोल:- आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड के सी पी धौड़ा स्थित देवों मेमोरियल क्लब के द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार की सुबह पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ धेमोमैन  कोलयरी के अभिकर्ता आर एन तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित नोनियां, वर्तमान पार्षद संजय नोनिया, 59 नंबर वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन, इंकलाईन के प्रबंधक, अभियंता, कोलियरी जेसीसी सदस्य विनोद सिंह, भीम प्रसाद नोनियां, अमरनाथ शर्मा, प्रहलाद राम, सुभाष तिवारी, दिनेश नोनिया, मनोज नोनिया, शिव शंकर साव,विनोद साव, महिला नेत्री अनीता सिंह आदि उपस्थित थे। इसके पहले क्लब के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथि और सभी अतिथियों को पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद संजय नोनिया ने कहा कि देवन मेमोरियल क्लब अपने सरस्वती पूजा आयोजन को लेकर पूरे वार्ड में विख्यात है। यह क्लब न केवल धार्मिक कार्य बल्कि खेलकूद आयोजन करने के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। क्लब के द्वारा प्रति साल फुटबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। वही...

मेयर ने किया भव्य यज्ञशाला का उद्घाटन

Image
कौशिक मुखर्जी: आसनसोल:- आसनसोल नगर निगम के वार्ड 58 के सीपी धौड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित यज्ञशाला का विधिवत उद्घाटन मंगलवार की सुबह मेयर विधान उपाध्याय ने फीता काटकर किया। यज्ञशाला के उद्घाटन को लेकर स्थानीय निवासियों में  काफी खुशी है। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय के साथ उपमेयर  वसीम उलहक, आठ नंबर बोरो  के चेयरमैन,रविलाल टुडू,पार्षद संजय नोनिया, पूर्व पार्षद रोहित, नोनिया पार्षद उषा रजक, कोलयरी के अभिकर्ता आर एन तिवारी, मीर हासिम आदि उपस्थित थे। इसके पहले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर विधान उपाध्याय और सभी अतिथियों को बाजा गाजा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यज्ञशाला  कमेटी के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प पुंज देकर स्वागत किया गया। इस यज्ञशाला का निर्माण आसनसोल नगर निगम के द्वारा 28 लाख रुपए के लागत से करवाई गई है। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यहां के निवासियों के मांग को देखते हुए उन्होंने इस यज्ञशाला के निर्माण के लिए कोष अनुमोदित किया। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता ...

स्कूल नाईट गार्ड की मौत, इलाके में सनसनी

Image
कौशिक मुखर्जी: बाराबनी:- बाराबनी थाना के दोमहानी केलाजोरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के रात्रि प्रहरी की स्वाभाविक मौत से इलाके में सनसनी। मृतक का नाम महादेव बाउरी(58) बताया जा रहा है, जो स्कूल परिषर में ही रहता था। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह स्कूल के प्रधानाध्यापिक मिनाल ज्योति गांगुली जब सुबह स्कूल पहुँची तो स्कूल कार्यालय बंद देख रात्रि प्रहरी के रूम में गई जहाँ रात्रि प्रहरी महादेव बाउरी को खून से लतपथ देख तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पा कर मौके ओर पहुँची पुलिस ने महादेव को स्थानीय केलाजोरा स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहाँ चिकित्सक ने महादेव बाउरी को मृत घोषित कर दिया। वही घटना में जांच के लिये मृतक के शव को आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जाँच में बताया जा रहा है कि महादेव बाउरी केंसर बीमारी से पीड़ित थे। और मौत संभवत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि मामले में पुलिस जाँच कर रही है।